spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महम में खेत में मिला व्यक्ति का शव:स्कूल स्टाफ ने देखा, पुलिस पहचान कराने में जुटी, फोरेंसिक टीम ने लिए मौके से सेंपल




रोहतक जिले में महम के नेशनल हाईवे नंबर 9 पर एक खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव नेशनल हाईवे नंबर 9 पर एक निजी स्कूल के पास मिला। स्कूल स्टाफ ने खेत में किसी व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक शव है। स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। इसके अतिरिक्त, सीआईए की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की नहीं हो सकी पहचान महम थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव की जांच की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। FSL इंचार्ज सरोज दहिया ने बताया कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक की आयु लगभग 55 वर्ष होने का अनुमान है। थाना प्रभारी नीरज के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है। शव की पहचान के प्रयास जारी हैं और मामले की आगे की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles