spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में बाइक सवार बदमाशों ने की लूट:काम से लौट रहे दो दोस्तों पर जानलेवा हमला, चाकू गोदकर लूटी चेन; हालत नाजुक, PGI रेफर




लुधियाना में लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब राहगीरों का पैदल चलना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। बीती शाम काम से लौट रहे दो दोस्तों को बाइक सवार बदमाशों ने अपना शिकार बनाया। लुटेरों ने रास्ता रोककर दोनों युवकों के पीठ के निचले हिस्से में दो-दो बार चाकू घोंपे और एक युवक से चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मोबाइल नहीं छीन पाए तो घोंप दिया चाकू अस्पताल में भर्ती घायल युवक निलेश शर्मा ने बताया कि वह डायरी चौक के पास रहता है और मजदूरी का काम करता है। घटना के समय वह अपने दोस्त के साथ पैदल ही घर लौट रहा था। निलेश के अनुसार, 2 बाइक पर 4 लुटेरे वहां आए और उन्होंने सबसे पहले उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब लुटेरे मोबाइल नहीं छीन पाए, तो उन्होंने उसे चाकू मार दिया। निलेश ने बताया कि उसे एक ही जगह पर दो बार चाकू मारा गया है। गले से छीनी चेन, पीछे से किया वार हमले में घायल दूसरे युवक ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि हमलावरों ने पीछे से आकर उसे चाकू मारा। बदमाशों ने उसके गले पर झपट्टा मारा और चेन छीनकर फरार हो गए। घायल ने लुटेरों की बाइक का नंबर देख लिया था। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के सवाल पर निलेश ने बताया कि पुलिस को इत्तला दे दी गई है,फिलहाल दोनों युवकों का PGI में इलाज चल रहा है और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles