spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Kurukshetra Student Drowned | UP Youth Falls in Canal; SDRF Search


अपनी मंगेतर के साथ नहर में डूबा स्टूडेंट रोहित।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में नहर में डूबे 11वीं क्लास के स्टूडेंट रोहित (18) का देर शाम तक भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार को पूरे दिन चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी SDRF और पुलिस को सफलता नहीं मिली। अब सोमवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा

.

रविवार शाम तक SDRF की टीम ने मिर्जापुर पुल से करीब 2 किलोमीटर आगे तक नहर में तलाश की। अंधेरा होने के बाद ऑपरेशन रोक दिया गया। दूसरी ओर, रोहित का परिवार, उसका मामा और अन्य रिश्तेदार पूरी शाम नहर के हेड पर डटे रहे। रात तक परिवार के लोग नहर के हेड पर पहरा लगाकर बैठे रहे।

नहर में रोहित की तलाश करती SDRF की टीम।

नहर में रोहित की तलाश करती SDRF की टीम।

आज फिर शुरू होगा ऑपरेशन

पुलिस के मुताबिक, आज सोमवार सुबह SDRF की टीम दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी। इस बार गोताखोरों की भी मदद ली जाएगी। टीम नहर के अंदर और बहाव वाले हिस्सों में गहन तलाश करेगी, जबकि गोताखोर नहर के अंदर जाकर रोहित की तलाश करेंगे। उसका कोई सुराग मिलने तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

मामा से बोला- मुझे तैरना आता है

राजवीर ने बताया कि वह अपने भांजे रोहित को नए कपड़े दिलाने कुरुक्षेत्र लेकर गया था। वापसी के दौरान मिर्जापुर पुल के पास कुछ बच्चों को SYL नहर में नहाते देख रोहित भी रुक गया। उसने मामा से कहा कि “मुझे तैरना आता है। आज बहुत गर्मी है, नहा लेते हैं, फिर घर चलेंगे।

रातभर नहर पर पहरा लगाकर बैठा रहा परिवार।

रातभर नहर पर पहरा लगाकर बैठा रहा परिवार।

नहर में जाने से पहले मना किया

राजवीर ने पहले उसे मना किया, लेकिन रोहित की जिद के आगे मान गया। जैसे ही रोहित नहर में उतरा, वह कुछ ही देर में गहरे पानी में पहुंच गया। तेज बहाव ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मामा ने उसे बचाने की कोशिश की, शोर भी मचाया, लेकिन देखते ही देखते रोहित पानी में बह गया।

शादी की तैयारियों के बीच छाया मातम

रोहित यूपी के बदायूं जिले के मानपुर बसोली गांव का रहने वाला था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। मामा राजवीर के मुताबिक, हाल ही में उसका रिश्ता तय हुआ था और करीब तीन महीने बाद सितंबर में उसकी शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियों की चर्चा चल रही थी, लेकिन इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

मामा के घर रहने आया था रोहित

रोहित का मामा राजवीर करीब चार महीने पहले परिवार के साथ खानपुर गांव में आया था। वह यहां राजमिस्त्री का काम करता है। रोहित गर्मी की छुट्टियां बिताने उसके पास आया हुआ था। छुट्टियां खत्म होने वाली थीं और उसे वापस बदायूं जाना था। रोहित मामा के पास रहकर राजमिस्त्री का काम भी सीख रहा था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles