spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Punjab ₹1000 Women Scheme Scam Alert


पंजाब में एक जुलाई से 18 साल की उम्र से बड़ी हर महिला के खाते में ₹1000 रुपए आएंगे। अगर कोई महिला SC वर्ग से है तो उन्हें ₹1500 रुपए मिलेंगे। हालांकि इसकी रजिस्ट्रेशन को लेकर साइबर ठगी शुरू हो गई है। बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए कई महिलाओं को तकनीकी

.

ऐसे में साइबर ठग झांसा देते हैं कि वह इसे वेरिफाई करा देंगे। इसके बदले महिलाओं से आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डिटेल मांगी जा रही है। इसे देखते हुए लुधियाना पुलिस ने महिलाओं के लिए अलर्ट जारी किया है कि वह किसी भी अनजान व्यक्ति से डॉक्यूमेंट्स शेयर न करें, वर्ना फर्जी लोन लेने से लेकर बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है।

₹1 का मैसेज क्या है और महिलाएं क्यों परेशान हो रहीं? AAP सरकार महिलाओं को 1 हजार और 1500 रुपए देने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रही है। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में आनी है। रजिस्ट्रेशन के वक्त सरकार महिलाओं के अकाउंट में 1 रुपए ट्रांसफर करती है, जिसका मैसेज उनके मोबाइल पर आता है। कई बार मैसेज नहीं आता लेकिन सरकारी कर्मचारी बैकएंड पर अकाउंट वेरीफाई कर देते हैं। हालांकि महिलाएं मैसेज न आने से परेशान हो रही हैं।

लुधियाना पुलिस के मुलाजिम ने वीडियो जारी कर लोगों को अलर्ट किया।

लुधियाना पुलिस के मुलाजिम ने वीडियो जारी कर लोगों को अलर्ट किया।

ठग कैसे फंसा रहे हैं, पुलिस ने क्या चेतावनी दी? मैसेज न आने से परेशान महिलाओं का फायदा उठाने के लिए साइबर ठग सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। वे दावा कर रहे हैं कि अगर ₹1 का मैसेज नहीं आया, तो हमसे संपर्क करें और अपने दस्तावेज भेजें। इसे देखते हुए लुधियाना पुलिस ने अलर्ट जारी कर कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड या बैंक डिटेल सोशल मीडिया (जैसे व्हाट्सएप) पर शेयर न करें।

ठग आपके इन दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर आपके नाम पर फर्जी लोन ले सकते हैं या आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। आधार सीडिंग होने के बाद मैसेज न भी आए, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है।

पहली किश्त में मिलेंगे 3 हजार से 4500 रुपए CM भगवंत मान ने कहा कि योजना की पहली किश्त 1 जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें अप्रैल, मई और जून तीनों महीनों का पैसा एकमुश्त (एक साथ) ट्रांसफर होगा। पहली किस्त के रूप में सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹3,000 और SC वर्ग की महिलाओं को ₹4,500 एक साथ मिलेंगे।

अब तक कितने फॉर्म भरे जा चुके हैं पंजाब सरकार के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की करीब 97% वयस्क महिलाएं (लगभग 52 लाख) इस योजना के दायरे में आती हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, रजिस्ट्रेशन का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 36 लाख से अधिक महिलाओं के कार्ड जारी किए जा चुके हैं। बाकी बची महिलाओं के फॉर्म भी तेजी से भरे जा रहे हैं। हालांकि सीएम मान ने कहा कि रजिस्ट्रेशन कभी भी हो, सबको रुपए एक जुलाई 2026 से ही मिलेंगे।

************** ये खबर भी पढ़ें..

पंजाब में SIR का इन्यूमिरेशन फॉर्म कैसे भरें:पुराने वोटर्स के लिए लेफ्ट, नए के लिए राइट वाला पार्ट; ऑनलाइन भी भर सकते हैं

बीएलओ जसविंदर सिंह का कहना है कि यह फार्म भरना बेहद आसान है। इसे बस समझने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि फार्म को तीन हिस्सों में भरा जाना है। पहले हिस्से यानि फार्म के लेफ्ट पार्ट को वो मतदाता भरेंगे जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में है यानि जिनकी उम्र कम से कम 40 साल है। वहीं राइट हिस्सा 40 या उससे कम वाली उम्र के लोगों को भरना पड़ेगा। जबकि तीसरा पार्ट सभी को भरना होगा। वहीं अगर आप एसआईआर का इन्यूमरेशन फार्म लोग ऑनलाइन भी भर सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles