spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में बिजली-पानी को लेकर हुई पंचायत:मकड़ौली टोल को जाम करने की चेतावनी; ग्रामीण बोले-एक सप्ताह से परेशान हैं




रोहतक के गांव मकड़ौली में बिजली व पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत की। पंचायत के दौरान बिजली व पानी विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया। पंचायत में निर्णय लिया कि अगर गांव में बिजली-पानी की समस्या दोबारा आई तो मकड़ौली टोल को जाम कर दिया जाएगा। पंचायत के दौरान राजू मकड़ौली ने कहा कि पिछले कई दिनों से ग्रामीण काफी परेशान हैं। पिछली बार जब नहर आई तो 9 मोरी में से 2 में पानी आया। अबकी बार नहर में इतना कम पानी आया कि 9 में से दो मोरी में ही पानी ना के बराबर आया। वहीं, गांव में बिजली की समस्या भी बढ़ी हुई है। राजू मकड़ौली ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों व सरपंच ने 15 दिन का समय मांगा, ताकि नहर की सफाई हो सके। इसका टेंडर हो चुका है। वहीं, बिजली विभाग के जेई ने आश्वासन दिया कि गांव में 16 घंटे लाइट रहेगी। छोटी व बड़ी मकड़ौली की लाइन को अलग करने की मांग रखी गई, जिसे भी विभाग के अधिकारियों ने मान लिया। मीटर बाहर निकालने के नाम पर परेशान कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली नहीं आ रही। पूरी गर्मी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। बिजली विभाग के अधिकारी बोल रहे हैं कि मीटर बाहर निकाल रहे हैं। बिजली घर पर रात को 40 लोग पहुंचे तो देखा कि गांव मकड़ौली की लाइट काट रखी थी। अगर आगे ऐसा किया तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं विभाग की होगी। ग्रामीणों ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर डीसी को ज्ञापन दिया था। साथ ही घरों में आने वाला गंदा पानी भी दिखाया था। गंदे पानी के कारण ग्रामीणों को बीमारियां हो रही हैं। किसी को त्वचा की दिक्कत है तो किसी को अन्य बीमारियां हो रही हैं। बिजली विभाग को दी चेतावनी ग्रामीण निपुण ने बताया कि बिजली वाले गांव में सप्लाई नहीं दे रहे, जिसके कारण पंचायत करके उन्हें चेतावनी दी है। साथ ही एक ट्रांसफार्मर की मांग भी रखी गई है। पंचायत में नहर के पानी को लेकर भी चर्चा की गई। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पाइप टूटने का बहाना बनाते हैं। अगर बिजली पानी की गांव में सप्लाई दुरुस्त नहीं की गई तो टोल को जाम कर दिया जाएगा। 16 घंटे गांव में दी जाएगी सप्लाई बिजली विभाग के जेई पवन कुमार ने बताया कि गांव में दिन के समय दो घंटे सप्लाई दी जा रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने सप्लाई बढ़ाने की मांग की। अब से दिन में 4 घंटे और शाम को 12 घंटे सप्लाई दी जाएगी। जब गांव के सभी मीटर घरों से बाहर लग जाएंगे तो पॉलिसी के तहत 24 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाएगी। ग्रामीणों की ट्रांसफार्मर की मांग को भी मान लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles