spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कलानौर में मनाया गया संत कबीरदास जी का 629वां प्रकटोत्सव:शोभायात्रा निकाली गई, विधायक शकुंतला खटक ने की शिरकत, ₹5 लाख देने की घोषणा




रोहतक जिले के कलानौर में संत कबीर सेवा समिति और संत कबीर युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु कबीर दास जी महाराज का 629वां प्रकटोत्सव दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा की स्थापना भी की गई। कार्यक्रम के तहत शहर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा टिकाणा सत बाबा मेहर शाह से शुरू होकर सत जीन्दा कल्याणा, टिकाणा लऊ वाला, कुटिया बाबा ब्रह्म दास, टिकाणा सति भाई सांई दास, टिकाणा सत भाई रामा सत भाई ज्वाया, महावीर मंदिर और शिवालय मंदिर सहित विभिन्न स्थानों से गुजरी। शोभायात्रा अंततः संत शिरोमणि गुरु कबीर दास जी आश्रम कलानौर पहुंची। यहां पूरे विधि-विधान के साथ संत शिरोमणि गुरु कबीर दास जी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। विधायक शकुंतला खटक भी उपस्थित रहीं इस कार्यक्रम में कलानौर की विधायक शकुंतला खटक भी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को संत शिरोमणि गुरु कबीर दास जी महाराज के दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने सभी से शिक्षित बनने की अपील की। एमएलए कोटे से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की विधायक शकुंतला खटक ने सभी को संत शिरोमणि गुरु कबीर दास जी महाराज के 629 वें प्रकटोत्सव उत्सव शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने एमएलए कोटे से धर्मशाला निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की अनुदान राशि की घोषणा भी की। इस अवसर पर महाराज सुबरामदास, कमल जी महाराज, महंत गुरप्रीत सिंह जोधका, महंत रामसुखदास, श्रीदेवी मंदिर कलानौर सेवक मांगेराम, सुभाष सैंपल, रामनारायण फौजी, गुलाब सिंह, सोनू, पार्षद प्रतिनिधि शिवनारायण, राजवीर, अशोक, बलवान और सुरेश सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles