spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

प्रॉपर्टी डीलर के घर हमला, गोली मारने की दी धमकी



चंडीगढ़ | धनास इलाके में शुक्रवार रात दो हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर हमला कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, कार के शीशे तोड़ दिए और परिवार को गोली मारने की धमकियां देते रहे। घटना के समय प्रॉपर्टी डीलर गगन अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। गगन ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10:45 बजे वह घर पहुंचे थे। कुछ देर बाद दो युवक दरवाजा पीटने लगे। एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। एक के हाथ में तलवार और दूसरे के पास डंडा था। दोनों ने घर में घुसने की कोशिश की और बाहर खड़ी कार को भी नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलते ही सारंगपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। करीब 6 महीने पुरानी रंजिश के चलते हमले की आशंका जताई जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles