spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में हीटवेव और बारिश साथ-साथ:भिवानी रहा सबसे गर्म; 1 जुलाई से बूंदाबांदी और 60 किमी/घंटा तेज हवाएं चलने की संभावना




हरियाणा में मौसम के आज दो रूप देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के लिए जहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर दस जिलों में हल्की व मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश के 15 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। 27 जुलाई को भिवानी सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में चलेगी हीटवेव मौसम विभाग ने 28 जून के लिए प्रदेश के 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह (मेवात) और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है। इन 10 जिलों में राहत 27 जून को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और चरखी दादरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। 1 जुलाई के बाद बारिश की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ के अनुसार प्रदेश में 1 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 2 जुलाई को कुछ स्थानों पर और इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। तेज हवाएं चलेंगी वहीं, 1 जुलाई से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। सामान्य से अधिक रहा तापमान उधर, शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान भिवानी में 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिसार में 41.4, अंबाला में 41, करनाल में 40.4, चंडीगढ़ में 40.7 और नारनौल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जुलाई से गर्मी में मिलेगी राहत मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस का असर बना रहेगा, लेकिन जुलाई के पहले सप्ताह से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles