![]()
भिवानी जिले के गांव पहाड़ी स्थित पहाड़ी माता मंदिर प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी आशीष को शनिवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार ने कोर्ट से आरोपी का पुलिस रिमांड मांगा, जिस पर उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के आधार पर आरोपी को तोशाम, हिसार सहित विभिन्न स्थानों पर ले जाकर निशानदेही कराई जाएगी। इसका उद्देश्य मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करना और आवश्यक साक्ष्य जुटाना है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही : एएसआई उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से निष्पक्ष एवं गहन जांच कर रही है। रिमांड अवधि के दौरान प्राप्त होने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का लक्ष्य मामले की तह तक पहुंचकर सभी पहलुओं का खुलासा करना है। लोहारू पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी है। जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पहाड़ी माता मंदिर प्रकरण, आरोपी कोर्ट में पेश:लोहारू पुलिस को मिला तीन दिन रिमांड, की जाएगी पूछताछ, निशानदेही के लिए जाएगा हिसार







