![]()
चंडीगढ़ में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंडीगढ़ से लगते पंजाब और हरियाणा के इलाकों में भी धरती हिलती हुई महसूस की गई। इसके चलते कई इलाकों के निवासी एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। तत्काल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। भूकंप का सेंटर अफगानिस्तान रहा। नेंशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शाम 7 बजकर 8 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई। यह भूकंप जमीन से 215KM की गहराई में आया। दिल्ली से लगते NCR के इलाकों में भी इस भूकंप का असर महसूस किया गया है। इसके अलावा, हरियाणा के पंचकूला और पंजाब के मोहाली, गुरदासपुर में भी झटके लगे। हालांकि, अभी तक कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप क्यों आता है? धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है और इस डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Source link
हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में भूकंप के झटके:घबराए लोग घरों से बाहर निकले, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता







