spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अरविंद केजरीवाल ने चंदा चोरी मामले में उठाए सवाल:बोले- चंपत राय और अनिल मिश्रा को बचाया जा रहा, अरेस्ट किए लोगों से पूछताछ नहीं




उत्तर प्रदेश में अयोध्या में चंदा चोरी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस्तीफे की आड़ में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, केवल इस्तीफे से काम नहीं चलेगा। उन्होंने चंदा चोरों को फांसी दिए जाने की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने इस बाबत अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखते हुए सरकार से सवाल किया कि, चंपत राय के आकाओं पर कार्रवाई कब होगी? जिनके इशारे पर वो काम करते थे। गिरफ्तार किए लोगों को पुलिस रिमांड क्यों नहीं : केजरीवाल उन्होंने कहा कि, कल जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनकी पुलिस रिमांड भी नहीं ली गई। उनसे कोई पुलिस पूछताछ नहीं हुई। उन्होंने चोरी का माल किसे पहुंचाया, किसके कहने पर चोरी कर रहे थे, बाकी चोरी का माल कहां है। कुछ नहीं पूछा गया। उन्होंने कहा कि, इससे साफ जाहिर है कि केवल खाना पूर्ति हो रही है। हफ़्ते- दस दिन में उनकी सबकी बेल करवा दी जाएगी। इससे साफ जाहिर है कि चंदा चोर पार्टी के टॉप के नेताओं के इशारे पर इतने सालों से चोरी चल रही है और अब सारा मामला रफा-दफा किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles