spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र एक्सीडेंट में युवक ने तोड़ा दम:ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक; घायल भतीजे की 7 महीने पहले हुई शादी, CM काफिले की एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल




कुरुक्षेत्र जिले के बीड़ कालवा गांव का अमित सैनी (27) आखिर जिंदगी की जंग हार गया। 24 जून की शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अमित का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सीएम नायब सैनी ने घटनास्थल पर अपना काफिला रुकवाकर उनको अपनी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया था। अमित सैनी मोहड़ी में रिलाइंस कंपनी में काम करता था। अमित की मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं, उसके परिवार ने मानवीय फैसला लेते हुए अमित की आंखें दान कर दीं। परिवार के इस फैसले से दो जरूरतमंद लोगों की आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है।
डीग के पास हुआ था हादसा हादसा 24 जून की रात करीब 8 बजे गांव खरींडवा और डीग के बीच टाइल फैक्ट्री के पास हुआ था। अमित अपने भतीजे रजत कुमार (30) के साथ बाइक पर शाहाबाद से बाबैन की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क के बीचोंबीच खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बिना पार्किंग लाइट के खड़ी थी ट्रॉली रजत के पिता पवन कुमार ने बताया कि अमित उसके चाचा का बेटा था। हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के बीच बिना पार्किंग लाइट और बिना रिफ्लेक्टर के खड़ी थी। सामने से आ रही गाड़ियों की रोशनी के कारण उसके बेटे रजत को ट्रॉली दिखाई नहीं दी और बाइक सीधे उसमें जा भिड़ी। हादसा देखकर रुके सीएम सैनी इसी दौरान सीएम नायब सिंह सैनी बाबैन से चंडीगढ़ लौट रहे थे। सड़क पर घायल पड़े युवकों को देखकर उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया। सीएम खुद वाहन से नीचे उतरे और अधिकारियों व स्टाफ के साथ घायलों की स्थिति देखी। इसके बाद दोनों घायलों को मुख्यमंत्री के काफिले की एंबुलेंस से तत्काल शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने ड्राइवर पर दर्ज किया केस मृतक अमित के चचेरे भाई पवन कुमार की शिकायत पर शाहाबाद थाना पुलिस ने ट्रैक्टर (HR-92A-8155) ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया। हालांकि हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। रजत की शादी को हुए 7 महीने पवन कुमार ने बताया कि अमित करीब 1 साल से कंपनी में काम कर रहा था। रजत ने इसी महीने 7 जून को कंपनी जॉइन की थी। दोनों को कंपनी में सामान की स्कैनिंग का काम मिला था। अभी रजत का आदेश मेडिकल अस्पताल मोहड़ी में इलाज चल रहा है। पिछले साल दिसंबर में रजत की सीमा के साथ शादी हुई थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles