![]()
हरियाणा में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), चंडीगढ़ के अनुसार प्रदेश में 30 जून के बीच अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने 27 जून को प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। 3 जिलों में होगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार 27 जून को प्रदेश के 2 जिलों पंचकूला और अंबाला में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि 27 जून और 29 जून से 1 जुलाई के बीच प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। रोहतक रहा सबसे गर्म उधर, शुक्रवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अंबाला में 41.6 डिग्री, करनाल में 41.2 डिग्री, हिसार में 41.3 डिग्री, भिवानी में 41 डिग्री, गुरुग्राम में 40 डिग्री और नारनौल (महेंद्रगढ़) में 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
तापमान में बदलाव की संभावना नहीं हालांकि प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर होने वाली बारिश के कारण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन उमस बनी रह सकती है। सावधानी की जरूरत मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सलाह दी है कि मौसम के ताजा पूर्वानुमानों पर नजर रखें। तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
Source link
हरियाणा में 30 जून तक आंधी-बारिश के आसार:आज 3 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट, रोहतक रहा प्रदेश में सबसे गर्म







