spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद नगर निगम के XEN को किया सस्पेंड:मेयर ने CM को पत्र लिखकर की शिकायत, उद्घाटन के बाद काम शुरू नहीं कराए




फरीदाबाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (XEN) महेंद्र सिंह को हरियाणा सरकार के द्वारा शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार ने ये कार्रवाई वार्ड नंबर 16 में उद्घाटन के बाद निमार्ण कार्यों को शुरू न करने को लेकर की है। निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यकारी अभियंता के खिलाफ सीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद सरकार ने एक्सईएन को निलंबित करने का फैसला लिया। शहरी स्थानीय निकाय ने निगम कमिश्नर को अगले 7 दिन के अंदर पूरी चार्जशीट तैयार करके भेजने का आदेश दिया गया है। अब जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल ये पूरा मामला बड़खल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-16 से जुड़ा है। यहां पर 10 अप्रैल को केंद्रीय राज्यमंत्री ने कुछ निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया था। वार्ड-16 में गलियों को पक्का करने, सीवर और पानी की लाइन डालने को लेकर काम होने थे। निगम की ओर से 1.81 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया था। निगम की ओर टेंडर लगाकर वर्क आर्डर भी जारी कर दिए। लेकिन ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। मेयर ने कमिश्नर को पत्र लिखा काम शुरू न होने की जानकारी न मिलने पर निगम मेयर प्रवीण जोशी ने कमिश्नर को पत्र लिखकर काम शुरू कराने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर इसकी जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की थी। निर्माण सामग्री भी साइट पर डाल दी गई सीएम को लिखे पत्र में कहा गया कि वर्क ऑर्डर होने के बाद भी निमार्ण काम शुरू नहीं किया गया। ऐसा तब किया गया जब संबंधित एजेंसी की ओर से निर्माण सामग्री भी साइट पर डाल दी गई। बड़खल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-16 में उद्घाटन के बाद भी कामों पर रोक लगा दी गई । XEN बोले- आरएमसी सड़क बनाई जाएगी निगम के कार्यकारी अभियंता (XEN) महेंद्र सिंह की तरफ से कहा गया था कि गलियों में आरएमसी सड़क बनाई जाएगी। लेकिन लेकिन डेढ़ माह बाद भी आरएमसी सड़क बनाने का काम शुरू नहीं हुआ। निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की वजह से लोगों भी परेशान थे। वार्ड-16 के पार्षद और फाइनेंस कमेटी के सदस्य मनोज नासवा ने मेयर से मामले की शिकायत की थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles