spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Chandigarh Pre-State Shooting Championship July 2026



चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा।

चंडीगढ़ के निशानेबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने जा रहा है। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के जरिए

.

चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें .177 एयर राइफल, एयर पिस्टल, .22 राइफल, .22 स्टैंडर्ड पिस्टल, .22 फ्री पिस्टल, .22 स्पोर्ट्स पिस्टल और सेंटर फायर पिस्टल जैसी स्पर्धाएं शामिल होंगी।

27 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

एनआर स्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपनी प्रविष्टि केवल ऑनलाइन माध्यम से एनआरएआई पोर्टल पर भेजनी होगी। ऑनलाइन आवेदन 27 जून दोपहर 1 बजे से शुरू होंगे और 30 जून तक स्वीकार किए जाएंगे।

जो खिलाड़ी निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे 1 जुलाई शाम 5 बजे तक तीन गुना प्रवेश शुल्क के साथ लेट एंट्री कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन के साथ खिलाड़ियों को प्रवेश फॉर्म और शुल्क की हार्ड कॉपी भी जमा करनी होगी। यह प्रक्रिया 27 जून से 1 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच सेक्टर-25 स्थित सीआरए कार्यालय में पूरी की जा सकेगी।

स्टेट चैंपियनशिप में खेलने का मौका

सीआरए के अनुसार, प्री-स्टेट प्रतियोगिता में निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग स्कोर हासिल करने वाले खिलाड़ी आगामी 51वीं चंडीगढ़ स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में भाग लेने के पात्र होंगे।

सीआरए के महासचिव शुभजोत सिंह चड्ढा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर के उभरते निशानेबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी सीआरए और एनआरएआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles