![]()
पंजाब के तरनतारन में पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वो करीब चार महीनों से कैरो पुलिस चौकी में प्रभारी के तौर पर तैनात थे। गुरुवार रात में नाकाबंदी की ड्यूटी पूरी करने के बाद एएसआई ने अपने क्वार्टर में ही सुसाइड कर लिया। सूत्रों के अनुसार, वो स्टाफ की कमी और तबादला न होने की वजह से नाराज चल रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रविशेर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है। जानिए पूरा मामला… अमृतसर के रहने वाले, तरनतारन में तैनाती मृतक एएसाई की पहचान अमृतसर निवासी अमरजीत सिंह के रूप में हुई। वो विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव कैरो की पुलिस चौकी के प्रभारी थे। सरकारी क्वार्टर में सुसाइड, खून से लथपथ मिले बीती रात कर्मचारियों के साथ भोजन करने के बाद करीब साढ़े नौ बजे अमरजीत अपने सरकारी क्वार्टर में आराम करने चले गए। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो एएसआई अमरजीत सिंह खून से लथपथ पड़े थे और उनके पास सर्विस पिस्टल पड़ी थी। पुलिस बोली- सुसाइड की वजह साफ नहीं फिलहाल पुलिस के अनुसार, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि स्टाफ की कमी और कार्यभार को लेकर एएसआई अमरजीत सिंह कई बार अपना तबादला करवाने की मांग अधिकारियों से कर चुके थे। पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पट्टी अदालत परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक अन्य एएसआई गुरमीत सिंह ने भी खुद को गोली मार ली थी, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पुलिस महकमे में चिंता बढ़ा दी है।
Source link
पंजाब- ASI का सर्विस पिस्टल से गोली मारकर सुसाइड:तरनतारन में ड्यूटी के बाद शूट किया, स्टाफ की कमी और तबादले को लेकर नाराज था







