spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में पेयजल संकट, पानी टैंकर के रेट बढ़ाए:22 दिन से खन्ना कॉलोनी में सप्लाई ठप, लोग बोले-टंकी में स्टॉक किया




सिरसा शहर में पेयजल संकट की स्थिति हो गई है। कुछ कॉलोनिया में सप्लाई तक समय पर नहीं आ रही। कुछ ऐसा ही हाल बस स्टैंड के नजदीक खन्ना कॉलोनी का है, जहां पानी का संकट हो गया है। एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ 22 दिनों से सप्लाई नहीं आई है। नल भी सूखे पड़े हैं। कॉलोनीवासी पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर है। अब पानी के टैंकर के रेट भी बढ़ गए हैं। कॉलोनीवासी मीडिया से बातचीत में बताया, पहले सुबह व शाम को किसी समय सप्लाई आ जाती थी। मगर अब को सप्लाई आए ही बहुत दित बीत गए। अभी भी सप्लाई सुचारू नहीं हो पाई है। लोग अब घरों में अगले दिन का पानी भी जमा करने को मजबूर हैं। घरों में बड़े-बड़े ड्रम, बाल्टियां और टंकियां भरकर रखी जा रही है। लोगों को दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है, क्योंकि कुछ घरों में पानी की डिग्गी नहीं है। इस बारे में लोगों ने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायत दी, परंतु अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। शहर में एक पानी के टैंकर की कीमत 700 रुपए से लेकर 1000 रुपए वसूली जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह खर्च अतिरिक्त बोझ बन गया है। कॉलोनीवासी लोग बोले, पानी की समस्या के कारण घरों में साफ-सफाई का बेहाल हो गया है। भीषण गर्मी में पानी की कमी हर किसी के मुसीबत बन गई है। लोगों ने घरों में पीने के पानी और कपड़े धोने या अन्य काम में उपयोग के पानी को अलग रखना शुरू कर दिया है। लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि पेयजल सप्लाई को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए। कॉलोनी में पेयजल संकट के हालात एक्सईएन बोले-सप्लाई सुचारू का प्रयास पब्लिक हेल्थ से एक्सईएन राजेश कुमार के अनुसार, हमारी टीम लगातार पेयजल स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही पानी की आपूर्ति को सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा। हमारी टीम लगातार काम कर रही है और जल्द ही पानी की सप्लाई को सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles