spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में मामा के घर गए युवक पर ताबड़तोड़ हमला:सिर पर रॉड व लाठियां मारी, भाई को बचाने गया था




कैथल के गांव नैना में चार आरोपियों ने एक युवक पर रॉड, डंडे और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर पर रॉड मारी, जिससे उसका सिर फट गया। जब वह जमीन पर गिर गया तो उसे डंडे और लाठियां मारी। बाद में सभी आरोपी उसे जाने से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। इस संबंध में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने पूंडरी थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामा के घर गया था युवक गांव म्यौली निवासी रिंकू ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि वह पूंडरी में इन्टरनेशनल कोरियर के नाम से कोरियर की दुकान है। कल रात करीब नौ बजे वह अपने मामा के गांव धौंस गया हुआ था। उस दौरान उसके मामा के लड़के जशन का कॉल आया कि गांव नैना में कुछ लड़के उसके साथ मार पिटाई कर रहे हैं। वह अपने मामा हकम उर्फ जोगिन्द्र व राहुल को साथ लेकर गांव नैना में खेल मैदान पर पहुंच गया। जान से मारने की धमकी देकर भागे वहां पर गांव नैना व धौंस के काफी युवक थे। जब उन्होंने युवकों को उसके मामला के लड़के से झगड़ा करने रोका तो गांव नैना निवासी कप्तान ने उसके सिर में रॉड मार दी, जिससे सिर फट गया। तभी लक्ष्य ने उसके सिर में लाठियां मारनी शुरू कर दी। अक्षय व मान ने भी उसके सिर पर डंडे मारे। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूंडरी थाना के जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles