spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पद्मश्री लेकर सिरसा लौटेंगी हॉकी स्टार सविता पूनिया:जोधकां में ग्रामीण-रिश्तेदार करेंगे स्वागत आज; टोक्यो ओलिंपिक की ग्रेट वॉल


सिरसा की सविता पूनिया को देश की राष्ट्रपति पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित करते हुए।

सिरसा की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर सविता पूनिया पद्मश्री अवॉर्ड मिलने के बाद आज वीरवार अपने गांव सिरसा स्थित जोधकां में लौटेगी। इसे लेकर गांव और घर पर तैयारियां चल रही है और सभी गांव वालों एवं रिश्तेदारों का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया है।

.

कुमारी सविता के पिता महेंद्र सिंह का कहना है कि सविता आज घर पर लौट आएगी और दोपहर बाद सभी से मिलेगी। सभी रिश्तेदार व गांव वाले भी घर पर लगातार चक्कर लगा रहे हैं। सविता के आने की सूचना पर सभी लोग घर आकर पता लगा रहे हैं। उनके परिवार और गांव वालों में काफी खुशी का माहौल है। इस खबर को बाद में अपडेट किया जाएगा।

हाल ही में सविता ने नेशंस कप में टीम के साथ गोल्ड मेडल जीतकर देश का सम्मान बढ़ाया है। यह महिलाओं का नेशंस कप न्यूजीलैंड (ऑकलैंड) में जून माह में आयोजित हुआ था। ये खेल 15 जून से शुरू हुए और 20 जून तक खेले गए। अब अगला टारगेट वर्ल्ड कप हॉकी है। सविता भी इसकी तैयारी में जुटेगी।

पद्मश्री अवार्ड मिलने के बाद सविता पूनिया अपने पिता, दादी व परिवार के साथ।

पद्मश्री अवार्ड मिलने के बाद सविता पूनिया अपने पिता, दादी व परिवार के साथ।

पिता बोले-सविता ने बतौर टीम मेंबर खेला

सविता के पिता महेंद्र सिंह का कहना है कि सविता ने न्यूजीलैंड में हुए नेशंस कप में बतौर टीम मेंबर खेला है और इसमें पूरी टीम का सहयोग रहा है। सविता ने अच्छा खेला और इससे देश, हरियाणा और सिरसा जिले का मान बढ़ाया है। इस पर गांव वालों ने भी बधाई दी है और परिवार को गर्व है। इस टूर्नामेंट में 5 से 6 मैच हुए, जिसमें ये गोल्ड मिला है।

महेंद्र सिंह ने कहा कि सविता को पद्म श्री मिलने से परिवार और जिले में खुशी का माहौल है। इस समय वे सविता के साथ सभी परिवार सहित दिल्ली में हैं। सविता ने भी यह अवॉर्ड मिलने का श्रेय अपने परिवार और टीम को दिया है। अब आगे हॉकी वर्ल्ड कप होना है। सविता इसकी तैयारी बैंगलोर में करेगी। जल्द ही कैंप के लिए यहां से जाएगी, इसके बाद एशियन गेम्स खेलेगी।

सविता पूनिया अपने पति अंकित बल्हारा के साथ।

सविता पूनिया अपने पति अंकित बल्हारा के साथ।

राष्ट्रपति ने मंगलवार को किया था सम्मानित

मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह अवॉर्ड प्रदान किया। पूनिया भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान, मौजूदा गोलकीपर हैं। उन्हें भारतीय महिला हॉकी की ‘द ग्रेट वॉल’ के नाम से जाना जाता है। टोक्यो ओलिंपिक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 पेनल्टी कॉर्नर बचाए थे, जिसके बाद उन्हें द ग्रेट वाल के नाम से पहचान मिली।

सविता पूनिया सिरसा के जोधकां गांव स्थित घर पर रहती है और ससुराल विदेश में हैं। सविता 18वें एशियन गेम्स में हॉकी में रजत पदक विजेता रही और बेस्ट गोलकीपर रह चुकी है। सविता सिरसा जिले की बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी रही है। सविता एशिया की ओर से बेस्ट गोलकीपर चुनी जा चुकी है।

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भी बेहतरीन गोलकीपर में द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर हुई थी। इससे पहले अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles