spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में अज्ञात वाहन- बाइक टकराए, कंपनी कर्मी की मौत:युवक UP का रहने वाला, PGI रोहतक में आज होगा पोस्टमार्टम




रेवाड़ी के धारूहेड़ा में बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार यूपी प्रतापगढ़ के25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक मुंजाल ऑटो में नौकरी करता था। रात को दोस्त की बाइक लेकर आते समय सूरज गार्डन के पास एक्सीडेंट हुआ। रोहतक पीजीआई में आज शव का पोस्टमार्टम होगा। जिसके बाद शव यूपी भेजा जाएगा। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। दोस्त की बाइक लेकर निकला यूपी प्रतापगढ़ के जेठवारा निवासी अरविंद मौर्य ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके चचेरे भाई 25 वर्षीय गुड्‌डू मौर्य धारूहेड़ा में मुंजाल ऑटो में नौकरी करता था। नीलगिरी कॉलोनी में कमरा किरए पर लिया हुआ है। 23 जून की रात वह ड्यूटी पर था। रात को अपने दोस्त की बाइक लेकर घर के लिए निकला। इसी दौरान सूरज गार्डन के बाद उसका एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए पेड़ोसियों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पड़ोसी दोस्त ने दी जानकारी शिकायत में बताया कि दिनेश पाल ने उसके पड़ोस में कमरा लिया हुआ है। दिनेश पाल ने फोन कर हमें घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद हम रोहतक पीजीआई पहुंचे। जहां उपचार के दौरान 24 जून को उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण गुड्‌डू की मौत हुई है। तीन भाई बहनों में गुड्‌डू सबसे बड़ा था। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles