spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़- कारोबारी का कैश से भरा बैग चुराने का VIDEO:3 युवक दुकान में घुसे, रेकी की, सफेद कागज के नीचे छिपाकर ले गए




चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित ग्रीन मार्केट में फ्रूट कारोबारी का कैश से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए कैश के साथ जरूरी दस्तावेज थे। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता दशरथ कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब 20 सालों से सेक्टर-26 ग्रीन मार्केट में दुकान नंबर-4 पर फ्रूट का थोक कारोबार करते हैं। बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह दुकान पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कैश वाला बैग गले से उतारकर काउंटर पर रख दिया और पानी पीने के लिए दुकान के अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो काउंटर पर रखा बैग गायब था। उन्होंने तुरंत दुकान और आसपास बैग की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। CCTV फुटेज में दिखे 3 युवक
दशरथ कुमार के अनुसार चोरी हुए बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए कैश था। इसके अलावा कुछ अहम दस्तावेज भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि यह रकम कारोबार से संबंधित थी। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक दुकान के आसपास काफी देर तक घूमते और नजर रखते दिखाई दिए। फुटेज के अनुसार एक युवक ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी, जबकि दो युवक सफेद रंग की कमीज में दिखाई दिए। इनमें से एक युवक के हाथ में सफेद रंग का कागज था। सफेद कागज के नीचे छिपा बैग
फुटेज में दिखा कि सफेद कमीज पहने युवक ने काउंटर के पास पहुंचकर बैग उठाया और उसे अपने हाथ में मौजूद सफेद कागज के नीचे छिपा लिया। इसके बाद वह तुरंत दुकान से बाहर निकल गया। कुछ ही सेकेंड बाद उसके दोनों साथी भी वहां से चले गए। दशरथ कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में तीनों युवकों पर शक जताया है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि तीनों युवक पहले से ही दुकान की रेकी कर रहे थे और मौका मिलते ही बैग लेकर फरार हो गए। CCTV फुटेज के आधार पर तलाश
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस उस समय की फुटेज के साथ-साथ घटना से पहले और बाद की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है ताकि संदिग्ध युवकों की पहचान की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles