spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

इमरजेंसी के दौर में RSS सदस्यों ने झेलीं यातनाएं:पंचकूला में BJP MLA बोले- हमने लोकतंत्र की बहाली के लिए किया संघर्ष




पंचकूला के BJP कार्यालय में आपातकाल को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की थी। अरोड़ा ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं और नेताओं को जेलों में डाल दिया गया तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी अंकुश लगाया गया। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे। अरोड़ा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान की भावना के अनुरूप काम करने के बजाय लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया। चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया गया और विरोध करने वालों को जेलों में बंद कर दिया गया। BJP का स्वरूप जनसंघ के रूप में था उन्होंने कहा कि उस समय भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप जनसंघ के रूप में था। जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लाखों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उन्होंने लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष जारी रखा। जनसंघ और आरएसएस ने पूरे देश में आंदोलन चलाया, जिसके बाद हुए चुनावों में कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया गया। अरोड़ा ने बताया कि आपातकाल की बरसी पर भाजपा प्रदेश के प्रत्येक जिले में छह दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में वीरवार को पंचकूला के पंचकमल में विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राम मंदिर में चोरी मामले की होगी जांच अयोध्या स्थित राम मंदिर में चोरी की घटना पर पूछे गए सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घटना की निष्पक्ष और सख्त जांच के निर्देश दिए हैं तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles