spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

1000 रुपये की 'गारंटी' के बीच पंजाब में छिड़ा विवाद:सोशल मीडिया पर वायरल गाने से मंचा हड़कंप, आमने-सामने हुईं महिलाएं और पुरुष




पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने के चुनावी वादे को अमलीजामा पहनाने की सरगर्मियां तेज हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने राज्य की सियासत और सामाजिक ताने-बाने में नया विवाद खड़ा कर दिया है। ‘तलवारा साईफर’ (Talwara Cypher) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए एक 55 सेकंड के वीडियो को लोग महज एक गाना नहीं, बल्कि सरकार की एकतरफा नीतियों के खिलाफ पुरुषों की आक्रामक ‘म्यूजिकल अपील’ मान रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर जेंडर वॉर शुरू हो गया है। जहां एक तरफ महिलाएं अपने हक के लिए अड़ी हैं, वहीं दूसरी तरफ पुरुषों ने सरकार पर खुद को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए ‘कंगाली’ का मोर्चा खोल दिया है। इस वीडियो में मुख्य सिंगर हुक्कम पीबी 07 अपने साथियों के साथ खुले मैदान में काले रंग की ‘तलवारा साईफर’ टी-शर्ट और चश्मा पहने पूरे स्वैग में नजर आ रहे हैं। वीडियो के ऊपर CM ਮਾਨ ਜੀ’ (सीएम मान जी)लिखा हुआ है। वीडियो में सिंगर ने सीधे और बिना लाग-लपेट के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने अपनी मांगें रखी हैं। गाने के बोल सीएम मान को मेरा सीधा संदेश पहुंचा दो, पुरुषों (बन्दों) के खाते में भी कम से कम 500 रुपये ही डलवा दो! कहीं ऐसा न हो कि सारा पैसा बीबियां (महिलाएं) ही उड़ा दें। जितनी भी सुविधाएं हैं, वे सारी की सारी महिलाओं (बुढ़ियों) के लिए ही हैं, सरकारी रोडवेज बसों में भी सिर्फ महिलाओं को ही फ्री सफर की सुविधा मिली हुई है।अगर हम (पुरुष) इस तरह हर एक चीज से वंचित रह गए, तो क्या हम लोग इस धरती के नहीं, बल्कि मंगल ग्रह से आए हैं? हमें भी कोई छोटा-मोटा गुजारा (पॉकेट मनी) दे दो, पुरुषों के खाते में भी कम से कम 500 रुपये ही डलवा दो! कहीं ऐसा न हो कि सारा पैसा बीबियां ही उड़ा दें। ये महिलाएं जितनी भी सहेलियां हैं, सब मिलकर पैसे खर्च कर देंगी, जैसे सरकारी विभागों से कर्मचारी रिटायर होते हैं, वैसे ही हमारा पैसा भी खत्म हो जाएगा। मुझे तो लगता है कि इनके पति (घरवाले) बाद में बहुत पछताएंगे, अच्छे-भले भलेमानुष पुरुष भी सूखी रोटी खाने को तरस जाएंगे (रोटी खाने से भी जाएंगे)। हमारी इस समस्या का भी कोई न कोई हल जरूर करवा दो, पुरुषों के खाते में भी कम से कम 500 रुपये ही डलवा दो! विवाद की मुख्य वजह: आखिर क्यों गरमाया मुद्दा? इस पूरे मामले को समझने के लिए इन 4 बड़े पॉइंट्स पर नजर डालना जरूरी है, जिसने सोशल मीडिया को अखाड़ा बना दिया है: 1. 1000 रुपये के ऐलान के बीच टाइमिंग: पंजाब सरकार महिलाओं को 1000 रुपये देने की तैयारी में जुटी है। ठीक इसी वक्त पुरुषों की तरफ से “कम से कम 500 तो दे दो” की मांग उठने से सरकार की इस मुफ्त योजना (Freebies) पर सवाल खड़े हो गए हैं। 2. ⁠1. रोडवेज बसों में ‘फ्री सफर’ पर तंज: गाने में साफ तौर पर कहा गया है कि सरकार ने बसों में महिलाओं का सफर तो मुफ्त कर दिया, लेकिन पुरुषों को पूरा किराया देना पड़ता है, जिससे युवाओं और कामकाजी पुरुषों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। 3. ⁠1. पतियों की ‘कंगाली’ का डर:गाने के बोल अच्छे-भले बंदे रोटी खाने से भी जाएंगे” ने एक नए विवाद को हवा दे दी है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में अगर सिर्फ एक पक्ष को पैसा मिलेगा, तो इससे घरेलू संतुलन और पुरुषों की सामाजिक स्थिति पर क्या असर पड़ेगा। 4. युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी का गुस्सा: इसे केवल एक मजाकिया गाना नहीं माना जा रहा। पंजाब के युवाओं के बीच यह इस वजह से लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि राज्य के पुरुष बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, और उन्हें लगता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं में उनकी पूरी तरह अनदेखी हो रही है। कमेंट सेक्शन बना बैटलग्राउंड: महिलाओं और पुरुषों में तीखी बहस वीडियो अपलोड होने के 24 घंटे के भीतर लाखों व्यूज आ चुके हैं और कमेंट बॉक्स में जबरदस्त विरोधाभास देखने को मिल रहा है: पुरुषों का स्टैंड (हमें पूरा हक चाहिए):
पंजाब के युवा और पुरुष कमेंट्स में सिंगर हुक्कम पीबी 07 को पूरा समर्थन दे रहे हैं।
ज्यादातर यूजर्स का कहना है— Right, भाई ने बिल्कुल सच बोल दिया। दिल की बात जुबां पर आ गई। एक अन्य यूजर ने लिखा मान साहब, महिलाओं के साथ-साथ थोड़ा रहम लड़कों पर भी करो, महंगाई के इस दौर में हमारा भी गुजारा मुश्किल हो चुका है। महिलाओं का पलटवार (हमारे पैसे बंद मत करवा देना): गाने के वायरल होते ही पंजाब की महिलाओं और लड़कियों ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और कमेंट्स में मोर्चा संभाल लिया है: एक महिला यूजर ने गुस्से में लिखा भाई अभी हमारे 1000 रुपये आने तो दो तुम लोगों ने पहले ही रोना रोना शुरू कर दिया! हमारे पैसे आने के बाद जो मांगना है मांगना। वहीं, एक अन्य महिला ने डर जताते हुए कमेंट किया तुम्हारे इस फालतू के गाने और विवाद के चक्कर में जो हमारे पैसे आने वाले हैं, कहीं सरकार वो भी बंद न करवा दे। कृपा करके हमारी योजनाओं पर नजर मत मारो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles