![]()
नूंह जिले के उमरा गांव में प्रशासन ने एक दूल्हे की शादी बारात आने से ठीक पहले रुकवा दी। महिला एवं बाल संरक्षण विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिसमें टेंट, लाइटें और भोजन शामिल थे। बता दे कि विभाग को उमरा गांव में ए लड़के की शादी होने की सूचना मिली थी। इस पर महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी मधु जैन अपनी टीम, जिसमें कर्मचारी मनोज और सत्यवान शामिल थे, के साथ नगीना थाना पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचीं। 18 साल का था दूल्हा जांच में सामने आया कि दूल्हा केवल 18 वर्ष का था। भारतीय कानून के अनुसार, पुरुष के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार शादी रोकने को तैयार नहीं हुआ। कोर्ट ने दिया स्टे स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कोर्ट का रुख किया। कुछ ही समय में विवाह पर रोक लगाने का स्टे ऑर्डर प्राप्त कर लिया गया, जिसके बाद मौके पर ही शादी रुकवा दी गई। यह शादी राजस्थान में तय की गई थी और बारात पहुंचने में कुछ ही समय शेष था। विवाह की रस्में शुरू होने वाली थीं। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरा कार्यक्रम रुक गया और शादी की सभी तैयारियां अधूरी रह गईं।
Source link
प्रशासन ने कम उम्र के दूल्हे की शादी रोकी:नूंह में 18 साल का था लड़का, राजस्थान बारात जाने से पहले पुलिस पहुंची







