spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फर्जी ट्रैक्टर लोन धोखाधड़ी मामले में खुलासा:2 ट्रैक्टर-2.80 लाख बरामद किए, डबवाली पुलिस बोली-कंपनी को गुमराह किया, सेम पते पर नहीं मिले


डबवाली में फर्जी ट्रैक्टर लोन पास कराकर ठगी मामले में दो ट्रैक्टरों की बरामदगी और चौथी आरोपी पकड़ा

सिरसा जिलेभर में लोन कंपनी से फर्जी ट्रैक्टर लोन पास करवाकर ठगी के गिरोह मामले में खुलासा हुआ है। डबवाली पुलिस ने एक और वांछित आरोपी का काबू कर लिया है। इसमें मेन आरोपी कंपनी के एग्जीक्यूटिव मैनेजर और स्टाफ भी संलिप्त है, जिन्होंने फर्जी तरीके से लोन

.

पुलिस के अनुसार, 01 जनवरी 2026 को थाना शहर डबवाली में दर्ज मुकदमे के अनुसार आरोपियों ने आपसी मिलीभगत एवं आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रैक्टरों के लोन स्वीकृत करवाए। जांच में पाया कि आवेदन पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड तथा अन्य दस्तावेजों का सत्यापन आरोपी सूर्य प्रकाश द्वारा किया था।

लोन राशि जारी होने के बाद ट्रैक्टरों को वास्तविक लाभार्थियों के पास रखने के बजाय अन्य आरोपियों के साथ मिलकर आगे बेच दिया गया, जिससे कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जिन व्यक्तियों के नाम पर ट्रैक्टर लोन स्वीकृत करवाए गए थे, उनके पास वर्तमान में कोई ट्रैक्टर मौजूद नहीं है। कई व्यक्ति दिए गए पते पर रहते भी नहीं पाए गए।

इससे स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर कम्पनी को गुमराह करते हुए धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ डबवाल, सिरसा व ऐलनाबाद में भी मुकदमे दर्ज है। सिरसा पुलिस भी इन आरोपियों को पकड़ चुकी है।

कंपनी के ट्रैक्टर, जिनके साथ धोखाधोड़ी कर दी गई

कंपनी के ट्रैक्टर, जिनके साथ धोखाधोड़ी कर दी गई

ट्रैक्टर ठगी मामले में पकड़े गए तीनों आरोपी सिरसा पुलिस की गिरफ्त में

ट्रैक्टर ठगी मामले में पकड़े गए तीनों आरोपी सिरसा पुलिस की गिरफ्त में

जानिए पूरा मामला

इन आरोपियों को पकड़ा है मामले में अपराध शाखा डबवाली के प्रभारी एसआई सुमित कुमार ने गहनता से जांच की और कार्रवाई करते हुए 16 फरवरी को आरोपी सूर्यप्रकाश, 8 जून को आरोपी सुभाष तथा 18 जून को आरोपी अनिल को गिरफ्तार किया था। आरोपी अनिल को कोर्ट में पेश कर 07 दिन का पुलिस रिमांड लिया। रिमांड में पूछताछ एवं जांच के आधार पर आरोपी के कब्जे से मामले से संबंधित 02 ट्रैक्टर तथा 2 लाख 80 हजार रुपये की नकद राशि बरामद की गई।

32 में से 29 ट्रैक्टर में मिलीभगत से लोन कराकर बेचे आरोपी सूर्यप्रकाश, जो सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में सिरसा में बतौर रिलेशनशिप मेनेजर कार्यरत था। जिसने 32 ट्रैक्टरों में से 29 ट्रैक्टर सिद्धू ट्रेडिंग कम्पनी मंडी डबवाली से आरोपियों के साथ मिलकर आपसी मिलीभगत एवं आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रैक्टरों के लोन स्वीकृत करवाए और तीन ट्रैक्टर ऐलनाबाद स्थित सतगुरु ऑटोमोबाइल से निकलवाए थे। जिस संबंध में आरोपियों के विरूद्ध थाना ऐलनाबाद में भी वर्ष 2025 में दर्ज है।

आरोपी से पूछताछ जारी मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए अपराध शाखा डबवाली की टीम ने अब इस मामले में वांछित आरोपी दिनेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों, धोखाधड़ी से अर्जित संपत्ति एवं आर्थिक लेन-देन के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles