![]()
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को शुद्धि करने का मौका दिया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर धूपड़ एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वा
.
उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 के लिए पंजीकरण कराया है तथा उनके आवेदन फार्म में दर्ज विवरण जैसे- नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, जाति/श्रेणी व आधार नंबर में त्रुटि रह गई है, वे निर्धारित शुल्क जमा करवाकर अपने विवरणों में ऑफलाइन माध्यम शुद्धि करवा सकते हैं।
25 तक करवा सकते है संशोधन उन्होंने बताया कि ऐसे सभी अभ्यर्थी 25 जून तक केवल कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक बोर्ड कार्यालय के कमरा नंबर-28 में साक्ष्यों सहित उपस्थित होकर संशोधन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त किसी भी प्रकार प्रतिवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे नवीनतम जानकारी एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।







