spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Jalandhar Clinic Firing | Armed Attack at Aryan Homeopathic


फायरिंग में दुकान का शीशा टूट गया।

जालंधर में आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस वारदात में क्लिनिक के शटर में छेद हो गए और अंदर लगे शीशे टूट गए।

.

जिस समय फायरिंग हुई, उस समय क्लिनिक समेत पूरे इलाके की दुकानें बंद थीं। इसलिए, किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

क्लिनिक के अंदर जांच करने पहुंचे फोरेंसिक टीम के सदस्य।

क्लिनिक के अंदर जांच करने पहुंचे फोरेंसिक टीम के सदस्य।

दुकानदार महिला बोली- पुलिस ने क्लिनिक सील किया

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात गोली चलने की घटना हुई है। पास ही दुकान चलाने वाली महिला ने बताया कि सुबह जब वह आज दुकान पर पहुंचीं तो वहां पुलिस मौजूद थी। होम्योपैथिक दवाई की दुकान सील करवा दी गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें गोली चलने की जानकारी नहीं है। हालांकि, आसपास चर्चा है कि गोली चली है।

दुकान का शटर खुला था, शीशा टूटा था

साथ की दुकान चलाने वाले हरविंदर सिंह ने बताया कि गोली चलने की बात सामने आ रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि गोली कब चली। उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण सभी दुकानें बंद थीं और सुबह जब वे पहुंचे तो घटना का पता चला। दुकान का शटर खुला था और अंदर शीशा टूटा हुआ मिला।

क्लिनिक के बाहर जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम।

क्लिनिक के बाहर जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम।

शनिवार को दुकान बंद कर गए थे डॉक्टर

वहीं, बगल की दुकान सचदेवा प्रॉपर्टी एडवाइजर के यहां काम करने वाले व्यक्ति ने बताया- यह हमारे बिल्कुल पड़ोस में आर्यन नाम का होम्योपैथिक क्लिनिक है, जहां डॉक्टर और उनके बेटे बैठते हैं। शनिवार रात को करीब साढ़े 8 बजे वे दुकान बंद करके गए थे और रविवार को दुकान पूरी तरह बंद थी।

व्यक्ति ने बताया कि आज सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे जब वे आकर दुकान खोलने लगे, तब देखा कि बाहर कांच बिखरा हुआ है और शटर पर गोली का निशान है। अंदर का शीशा भी टूटा हुआ दिख रहा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

उसने बताया- इससे पहले कभी उन्हें कोई धमकी मिली हो या ऐसा कोई विवाद हुआ हो, हमारे संज्ञान में ऐसी कोई बात कभी नहीं आई। सुबह जैसे ही पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, वे तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं और आसपास के कैमरों की जांच कर रहे हैं।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 8 के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि एसीपी द्वारा सूचना दी गई थी कि गोली चलने की घटना हुई है, जिसकी जांच की जा रही है।

हम इस खबर को ‌अपडेट कर रहे हैं…

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

अमृतसर में कार का पीछा कर फायरिंग:कारोबारी को 3 गोलियां मारीं, खुद गाड़ी चलाकर दोस्त के पास पहुंचा; VIDEO सामने आया

अमृतसर के 88 फुट रोड इलाके में शनिवार शाम को एक कारोबारी युवक पर फायरिंग कर दी गई। दो युवकों ने उसकी गाड़ी का पीछा कर गोलियां मारीं, जिसमें कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पीठ और दिल के पास 3 गोलियां लगी हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles