spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैशियर मर्डर केस, अब बीट नहीं छोड़ सकेंगे जवान:लोकेशन बताएंगे वायरलेस सेट, वारदात के बाद मिनटों में सील होगा चंडीगढ़




चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार केमिस्ट शॉप के कैशियर जानकी दास की हत्या के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े फैसले लिए हैं। अब बीट स्टाफ अपने निर्धारित क्षेत्र को छोड़कर नहीं जा सकेगा और उनकी गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग करीब 2800 ऐसे वायरलेस सेट खरीदने जा रहा है, जिनसे जवानों की लोकेशन मिनट-दर-मिनट ट्रैक की जा सकेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसी भी बड़ी आपराधिक वारदात के बाद अब पूरे शहर को कुछ ही मिनटों में सील करने की व्यवस्था लागू की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र से बाहर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर तत्काल नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर को सील कराने की जिम्मेदारी एसपी सिटी को सौंपी गई है। चंडीगढ़ पुलिस प्लान के 2 बड़े पॉइंट्स:- पहले भी नाकों के बावजूद भाग चुके आरोपी चंडीगढ़ में इससे पहले भी कई चर्चित मामलों में आरोपी पुलिस नाकों के बावजूद फरार होने में सफल रहे हैं। सेक्टर-9 मार्केट में प्रॉपर्टी डीलर चिन्नी कुबाहेड़ी की हत्या के बाद हमलावर शहर के बीचोंबीच लगे नाकों से निकल गए थे। वहीं पंजाब भाजपा कार्यालय में बम फेंकने वाले आरोपी भी सेक्टर-43 बस स्टैंड से बस में बैठकर फरार हो गए थे। हालिया सेक्टर-11 हत्याकांड में भी हमलावर वारदात के बाद ऑटो में बैठकर निकल गए। खास बात यह रही कि जिस दिन हत्या हुई, उसी दिन मार्केट के सामने पुलिस नाका भी लगा हुआ था। दुकान से कुछ ही कदम की दूरी पर तैनात पुलिसकर्मियों को वारदात की भनक तक नहीं लगी और आरोपी मौके से फरार हो गए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles