spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा नेता सांपला और पूर्व डीसी जग्गी से पहली बार पूछताछ करेगी एसआईटी



पंजाब में बेअदबी मामलों और बहबल कलां गोलीकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पहली बार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला और फरीदकोट के तत्कालीन डीसी रहे पूर्व आईएएस अधिकारी मलविंदर सिंह जग्गी से पूछताछ की जा सकती है। जांच एजेंसियां उन तथ्यों और आरोपों की पड़ताल कर रही हैं, जो समय-समय पर विभिन्न मंचों पर उठाए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, सांपला की ओर से पूर्व में पंजाब के राज्यपाल को सौंपे गए मांग पत्र में बहबल कलां गोलीकांड और बेअदबी मामलों को लेकर कई गंभीर मुद्दे उठाए गए थे। एसआईटी अब उन बिंदुओं के संबंध में सांपला से विस्तृत जानकारी हासिल कर सकती है ताकि जांच के विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके। जांच टीम की नजर अब उस समय के प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर भी है। इसी क्रम में फरीदकोट के तत्कालीन डीसी रहे जग्गी से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। जांच अधिकारी यह समझने का प्रयास करेंगे कि घटनाक्रम के दौरान प्रशासन ने क्या कदम उठाए थे और परिस्थितियां क्या थीं। सिट अब दर्ज बयानों, उपलब्ध वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों का अध्ययन कर रही है। बेअदबी और बहबल गोलीकांड में जांच तेज बेअदबी-बहबल कलां गोलीकांड से जुड़े मामलों में पूर्व सीएम परकाश सिंह बादल के तत्कालीन ओएसडी एवं आईएएस अधिकारी गगनदीप सिंह बराड़ पहले भी कई बार जांच एजेंसियों के समक्ष पेश हो चुके हैं। अब एसआईटी एक बार फिर उनसे पूछताछ करने की तैयारी में है। जांच एजेंसी यह जानना चाहती है कि घटनाओं के दौरान सीएम कार्यालय, अधिकारियों और अन्य पक्षों के बीच किस प्रकार का संवाद और समन्वय हुआ था। उपलब्ध रिकॉर्ड और तथ्यों का मिलान भी किया जा रहा है। पूर्व जत्थेदार के बयान से जांच को मिली नई दिशा : श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघवीर सिंह ने भी एसआईटी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जांच टीम को दिसंबर 2024 में श्री अकाल तख्त के समक्ष हुई धार्मिक कार्यवाही से जुड़ी अहम जानकारी दी है। सुखबीर बादल के बयान का जिक्र : बयान में ज्ञानी रघवीर सिंह ने कहा कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई बेअदबी और बहबल गोलीकांड को लेकर नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करने संबंधी बातें सार्वजनिक कही थीं। एजेंसी का मानना है कि इन तथ्यों से मामले की कई अहम कड़ियां जोड़ने में मदद मिल सकती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles