spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मानसा में डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास:सांसद सीचेवाल बोले- युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं; भगत सिंह के नाम पर होगा नामकरण




मानसा जिले के बुढलाडा में एक डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास किया गया। पर्यावरण प्रेमी और पद्मश्री से सम्मानित राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने इसकी नींव रखी। इस लाइब्रेरी के निर्माण पर लगभग 13 लाख रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर सांसद सीचेवाल ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा और उन्हें बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। सांसद सीचेवाल ने साहित्य से जुड़ने और रोजगार की तैयारी के लिए उचित माहौल प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी का नाम महान क्रांतिकारी भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा, ताकि युवा उनसे प्रेरणा ले सकें। सांसद ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर सीचेवाल ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया और हवा, पानी तथा प्रकृति को बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। स्थानीय विधायक बुधराम ने कहा कि यह डिजिटल लाइब्रेरी बच्चों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बनाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि संत सीचेवाल ने इस परियोजना के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया है। यह लाइब्रेरी माता गुजरी भलाई केंद्र की देखरेख में निर्मित की जाएगी। इसका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles