spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Jhajjar NEET UG 2026 Exam


झज्जर में नीट-यूजी परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, DC वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश।

झज्जर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए हैं। 21 जून को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास

.

प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किए हैं। जिले में इस बार 2348 परीक्षार्थी नीट-यूजी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास संचालित फोटोस्टेट, जेरॉक्स और प्रिंटिंग की दुकानों को भी परीक्षा समाप्ति तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की नकल सामग्री के प्रसार को रोका जा सके।

झज्जर डीसी वर्षा खांगवाल परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी गठित की है।

झज्जर डीसी वर्षा खांगवाल परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी गठित की है।

सभी आवश्यक प्रबंध किए

जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने कहा कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक और पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा, गोपनीयता और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान रखा जाए।

जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी गठित

जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी गठित की गई है, जो प्रत्येक केंद्र की गतिविधियों पर नजर रखेगी। वहीं, परीक्षा संबंधी शिकायतों, सूचनाओं और समन्वय के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

डीसी ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा से लेकर प्रशासनिक स्तर तक सभी आवश्यक और पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles