![]()
चंडीगढ़ के 42 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
चंडीगढ़ के 42 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया। विद्यार्थी 25 जून तक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन क
.
विभाग ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी सरकारी स्कूलों में हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। यहां विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर निशुल्क आवेदन कर सकेंगे।
इस वर्ष शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए शहर के सभी 42 स्कूलों में वोकेशनल विषय शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके चलते 11वीं कक्षा में सीटों की संख्या 13,875 से बढ़ाकर 13,920 कर दी गई है। विभाग ने 30 वोकेशनल और स्किल इलेक्टिव विषयों की पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया है।
30 स्किल इलेक्टिव विषयों का मिलेगा विकल्प
11वीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार एक वोकेशनल विषय चुन सकेंगे। इसके लिए उन्हें पूरा वोकेशनल संकाय लेने की जरूरत नहीं होगी। नए स्किल कोर्स तकनीक, व्यापार, स्वास्थ्य, होटल प्रबंधन, डिजाइन, वेलनेस और अन्य रोजगार से जुड़े क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
इन विषयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सूचना प्रौद्योगिकी, वेब एप्लीकेशन, बैंकिंग, मार्केटिंग, फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, हेल्थ केयर, फूड प्रोडक्शन, पर्यटन, ब्यूटी एंड वेलनेस, योग, फैशन स्टडीज, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, एसी एवं रेफ्रिजरेशन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन, ऑफिस प्रोसीजर एंड प्रैक्टिस, सेल्समैनशिप, कॉस्ट अकाउंटिंग, टाइपोग्राफी, कंप्यूटर एप्लीकेशन तथा अंग्रेजी और हिंदी शॉर्टहैंड समेत कई विषय शामिल हैं।
38 नए विशेषज्ञों की होगी नियुक्ति
स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक नितिश सिंगल ने बताया कि स्किल इंडिया अभियान को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा शुरू की जा रही है। इसके लिए 38 नए पार्ट-टाइम विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा मिल सके।
पहली काउंसलिंग का शेड्यूल
आवेदन शुरू : 19 जून शाम 7 बजे से
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 जून रात 12 बजे तक
पहली संभावित मेरिट सूची : 29 जून
आवेदन में गलती सुधार : 29 और 30 जून (ई-मेल के माध्यम से)
स्कूल एवं संकाय आवंटन : 3 जुलाई
फीस जमा करने की अवधि : 3 से 6 जुलाई रात 12 बजे तक
दस्तावेज सत्यापन और कक्षाएं शुरू : 7 जुलाई से







