spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में नाबालिग ने फंदा लगाकर दी जान:कारणों का नहीं चला पता,घर में अकेला था किशोर, परिजन लौटे तो फंदे पर झूलता मिला




करनाल के तरावड़ी क्षेत्र में एक नाबालिग ने संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार देर शाम की है, जब घर में कोई मौजूद नहीं था। परिजन लौटे तो किशोर को फंदे पर झूलता देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्च्युरी हाउस भिजवा दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा और परिजनों के ब्यान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बिहार से दो माह पहले आया था परिवार
मृतक की पहचान 15 वर्षीय आकाश पुत्र राजकिशोर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और करीब दो माह पहले ही अपने परिवार के साथ तरावड़ी में आकर किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार शाम करीब 8 बजे उसने घर में रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजनों के लौटने पर हुआ खुलासा
घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। जब परिजन बाहर से लौटे तो आकाश को फंदे से झूलता पाया। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए और शव को नीचे उतारा। परिजनों ने बताया, कोई परेशानी नहीं थी
परिजनों के अनुसार आकाश को किसी तरह की परेशानी नहीं थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई। पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव
जांच अधिकारी सूरजभान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आगे की कार्रवाई परिजनों के बयान के आधार पर की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles