spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में पावर कॉर्पोरेशन टीम पर हमला:बिजली फाल्ट ठीक करने आए थे कर्मचारी, 10-12 युवकों ने घेरकर पीटा,10 दिन बाद FIR




लुधियाना में पावर कॉर्पोरेशन की टीम पर 10 से 12 युवकों ने हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी मौके से भागे। हमला करने वाले युवक नशे में धुत्त थे। थाना डाबा की पुलिस ने मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ 10 दिन बाद मामला भी दर्ज कर दिया है। जानकारी मुताबिक डाबा के ज्ञान चंद नगर इलाके में बिजली फाल्ट ठीक कर रहे पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के दो कर्मचारियों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने पहले सरकारी कर्मचारियों से बहसबाजी की और फिर अपने साथियों को बुलाकर दोनों को घेरकर बेरहमी से पीटा। 8 जून की है घटना पुलिस को दी शिकायत में पीएसपीसीएल कर्मचारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह जनता नगर डिवीजन में कार्यरत हैं। 8 जून की रात करीब 12:15 बजे इलाके में बिजली गुल होने की शिकायत मिलने पर वह अपने साथी कर्मचारी पवन कुमार के साथ ज्ञान चंद नगर में फाल्ट ठीक करने पहुंचे थे। दोनों कर्मचारी बिजली के खंभे के पास मरम्मत कार्य में जुटे हुए थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे, जो कथित तौर पर नशे की हालत में थे। उन्होंने आते ही कर्मचारियों के साथ बहसबाजी शुरू कर दी और सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। जब दोनों कर्मचारियों ने उन्हें पीछे हटकर काम करने देने के लिए कहा तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर उतर आए। चारों तरफ से घेर कर पीटा सुखविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान एक युवक ने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में 10 से 12 युवक वहां पहुंच गए और उन्होंने दोनों कर्मचारियों को चारों तरफ से घेर लिया। आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे। लोगों की भीड़ बढ़ती देख आरोपी कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पावरकॉम अधिकारियों और पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। थाना डाबा पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों समेत 10-12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट, धमकाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सरकारी कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान हुए हमले को लेकर पावरकॉम कर्मचारियों में भी रोष पाया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles