spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शहीद के नाम से चौक का नामकरण करने की मांग:रोहतक में निगम कमिश्नर से आज मिलेंगे सामाजिक संगठन, आंदोलन की देंगे चेतावनी




रोहतक में एमडीयू गेट नंबर-दो के सामने चौक का नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकरण करने के साथ ही उसका नाम बदल दिया गया। पहले चौक का नाम शहीद के नाम से था, जिसे बदलकर रिजनने प्यार से रोहतक ते कर दिया, जिसका सामाजिक संगठनों ने विरोध किया। चौक का नाम वापस शहीद के नाम से रखने की मांग को लेकर सामाजिक संगठन आज निगम कमिश्नर से मिलेंगे। लोकहित संस्था के अध्यक्ष चंचल नांदल ने कहा कि 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर सज्जन सिंह गहलोत की शहादत का नगर निगम ने अपमान किया है। कारगिल में शहीद होने के बाद से चौक का नाम शहीद सज्जन सिंह गहलोत के नाम से रखा गया था, लेकिन अब नगर निगम ने इसका नाम बदल दिया, जिससे शहीद का अपमान हुआ है। शहीद के नाम से चौक का नामकरण करने की मांग
चंचल नांदल ने कहा कि चौक का नाम जो रखा गया है, उसका गूगल पर भी कोई मतलब नहीं मिल रहा। चौक का नाम दोबारा कारगिल शहीद मेजर सज्जन सिंह गहलोत के नाम से रखा जाना चाहिए, ताकि शहीद को सम्मान मिल सके। जब तक चौक का नाम नहीं बदला जाएगा, उनका विरोध जारी रहेगा। साथ ही वह धरना देने पर मजबूर हो जाएंगे। कैसे लगेंगे शहीदों की चिताओं पर मेले
चंचल नांदल ने कहा कि शहीदों को सम्मान देने के लिए एक शेर बनाया था कि शहीदों की चिताओं पर हर वर्ष लगेंगे मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशान होगा। लेकिन शहीदों के नाम ऐसे ही मिटाए जाते रहेंगे तो कहां से लगेंगे मेले। युवाओं को अपने शहीदों का पता कैसे चलेगा। शहीदों को सम्मान देने की जरूरत है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles