spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मानेसर पुलिस ने चलाया महिला जागरूकता अभियान:ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक की जानकारी दी, नशे से दूर रहने की अपील की




गुरुग्राम पुलिस आयुक्त के निर्देशों और पुलिस उपायुक्त मानेसर के नेतृत्व में, महिला थाना मानेसर ने महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। महिला थाना मानेसर की पुलिस टीम ने आईएमटी मानेसर के लेबर चौक और सेक्टर-90 के झुग्गी क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में लगभग 250 महिलाओं और अन्य नागरिकों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी इसमें महिला सुरक्षा, महिलाओं व बच्चों से संबंधित कानून, घरेलू हिंसा से संरक्षण, डायल-112 आपातकालीन सेवा, महिला हेल्पलाइन और साइबर हेल्पलाइन जैसी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय समझाए। उपस्थित नागरिकों से कहा गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन पर दें। नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जागरूकता कार्यक्रमों में नशा मुक्ति पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस टीम ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और युवाओं व आमजन से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने तथा अपराध व नशे के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में भागीदारी का आह्वान किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। इसका उद्देश्य आमजन को सुरक्षा, कानून और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां समय-समय पर उपलब्ध कराना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles