![]()
पानीपत जिले के समालखा में एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने थाना सनौली क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भंडारी गांव निवासी अमन और भाऊपुर गांव निवासी राजदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो देसी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन को छाजपुर खुर्द बस अड्डे के पास से पकड़ा गया, जिसके पास से एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस मिले। वहीं, दूसरे आरोपी राजदीप को पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर स्थित जलालपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। हथियार सप्लायर को तलाश रही पुलिस एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक-एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस हथियार सप्लायरों का पता लगाने का प्रयास करेगी। सब-इंस्पेक्टर राकेश ने अमन की गिरफ्तारी का विवरण देते हुए बताया कि बुधवार शाम को एंटी व्हीकल थेफ्ट की एक टीम छाजपुर खुर्द गांव के बस अड्डे पर गश्त कर रही थी। तभी चौटाला रोड की ओर से एक संदिग्ध युवक पैदल आता दिखाई दिया। युवक ने पुलिस टीम को देखते ही वापस मुड़कर तेजी से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने काबू कर लिया। युवक बोला- कई लोगों से चल रही रंजिश पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान अमन निवासी भंडारी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पैंट से एक देसी पिस्टल और मैगजीन में छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। अमन ने पुलिस को बताया कि उसकी कई लोगों से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते उसने करीब दो महीने पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक युवक से 70 हजार रुपए में यह देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस खरीदे थे। उन्होंने बताया कि, इसी प्रकार उनकी दूसरी टीम ने पानीपत खटीमा नेशनल हाइवे स्थित जलालपुर मोड़ के पास भाऊपुर गांव निवासी राजदीप को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से बरामद देसी पिस्टल की मैग्जीन से 4 कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह उक्त देसी पिस्टल व कारतूस करीब 2 महीने पहले यूपी के बड़ौत में एक युवक से 80 हजार रूपए में खरीदकर लाया था।
Source link
पानीपत में अवैध हथियारों समेत दो युवक अरेस्ट:2 देसी पिस्टल- 10 कारतूस बरामद, डेढ़ लाख रुपए में गाजियाबाद- बड़ौत से खरीदे







