![]()
पानीपत जिले की समालखा पुलिस ने नशीली गोलियां बेचने के एक आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी ने बच्ची से रेप के आरोपी फूफा रजनीकांत उर्फ सोनू को प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेची थीं। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहाली निवासी सुनील के रूप में हुई है। थाना समालखा प्रभारी दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सुनील ने सोनू को नशीली प्रतिबंधित गोलियां बेचने की बात स्वीकार की है। सुनील ने पुलिस को बताया कि उसने 200 रुपए में प्रतिबंधित नशीली गोलियों का एक पत्ता सोनू को दिया था। नशीली गोलियां खिलाकर किया था बच्ची से रेप पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी सोनू से बची हुई 5 गोलियां बरामद कीं। बुधवार को आरोपी सुनील को पूछताछ के बाद और आरोपी सोनू को रिमांड अवधि पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। समालखा थाना पुलिस ने बच्ची से रेप के मुख्य आरोपी रजनीकांत उर्फ सोनू को 14 जून को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सोनू ने बच्ची को नशीली गोलियां खिलाकर उससे रेप करने की बात कबूल की थी। चीज दिलाने के बहाने बच्ची को ले गया था फूफा यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित बच्ची की मां ने समालखा थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल समालखा क्षेत्र के एक फार्म पर रहता है। शिकायत के अनुसार, 11 जून की शाम करीब 4 बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी फार्म के सामने खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची का फूफा सोनू वहां आया और उसे चीज दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक बच्ची के वापस न आने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। एक दुकानदार ने बताया कि बच्ची को सोनू अपने साथ ले गया था। अगले दिन, 12 जून की सुबह परिवार को सूचना मिली कि बच्ची पानीपत सिविल अस्पताल में भर्ती है।
Source link
समालखा में नशीली गोलियां बेचने वाला अरेस्ट:रेप के आरोपी को बेची, बच्ची को खिलाकर किया था बेहोश, रिश्ते में लगता है फूफा







