spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

खड़गे से मिले औजला समेत पंजाब के तीन कांग्रेस सांसद:राज्यसभा के दूसरे कार्यकाल पर दी बधाई, संगठन मजबूती पर चर्चा




अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला समेत पंजाब के तीन कांग्रेस सांसदों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी और श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह भी मौजूद रहे। सांसदों ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का लंबा राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। उन्होंने विश्वास जताया कि खड़गे के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी। जनहित और लोकतंत्र के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है और संविधान तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता की आवाज बनकर देश की उम्मीदों और आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से सामने रख रही है। वहीं, सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी और डॉ. अमर सिंह ने भी खड़गे को बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव और संतुलित नेतृत्व पार्टी को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती आई है और खड़गे की अगुवाई में इन सिद्धांतों को और मजबूती मिलेगी। संगठन सशक्त बनाने पर जोर बैठक के दौरान देश और पंजाब से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सांसदों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को संसद सहित विभिन्न मंचों पर प्रभावी ढंग से उठाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles