spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

40 लाख की प्रॉपर्टी पर फर्जी-इकरारनामा करने का आरोपी पकड़ा:जमीन हड़पने के लिए बनाए नकली दस्तावेज; 15 लाख बयाना दिखाकर रची साजिश




फतेहाबाद जिले में 40 लाख रुपए की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए कथित तौर पर फर्जी इकरारनामा तैयार करने के मामले में इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ताजा कार्रवाई में हिसार जिले के गांव खासा महाजन निवासी रामफल को काबू कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रतिया निवासी महिला ने दी थी शिकायत इकोनॉमिक सेल प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि रतिया के न्यू टाउन निवासी किरण सिंगला ने शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने उनके जाली हस्ताक्षर कर उनकी 40 लाख रुपए कीमत की प्रॉपर्टी का फर्जी इकरारनामा तैयार कर लिया। दस्तावेज में यह भी दर्शाया गया कि उन्होंने 15 लाख रुपए बतौर बयाना राशि प्राप्त कर ली है, जबकि उन्होंने न तो कोई इकरारनामा किया था और न ही कोई रकम ली थी। साल 2022 में किया था केस दर्ज पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी करने का प्रयास किया। शिकायत की जांच के बाद 20 दिसंबर 2022 को शहर रतिया थाना में धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर रामफल की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles