spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

BJP सांसद बोले- सीवर से निकलते हैं कॉकरोच:धर्मबीर सिंह का विपक्ष पर निशाना, बोले- देश हित में नहीं किया काम




भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि विपक्ष ने देश हित में काम नहीं किया, पर्सनल हित में काम किया। अपने घर के लिए काम किया, इसलिए लोग उस पार्टी को छोड़कर इस पार्टी में आना चाहते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने की घटना को लेकर सांसद ने कहा कि “वैसे तो यह बात उनसे पूछें। मैं तो पहले भी बताऊं था, 2 महीने ऐसे होते हैं, जेठ-षाढ़ के। जिसमें गर्मी अधिक होती है तो सीवर में से निकलते हैं कॉकरोच।” सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह मंगलवार को पंचायत भवन में आयोजित जनकल्याण शिविर, प्रबुद्धजन समावेशी बैठक और विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। राहुल गांधी को सुनना पसंद नहीं करते लोग- सांसद
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से देश के वास्तविक मतदाताओं के वोट बनाए जा रहे है। इसके साथ ही देश की आबादी भी जनगणना के माध्यम से पता लगाई जा रही है कि कितने व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे है, ताकि उसके हिसाब से कल्याणकारी नीतियां बनाई जा सकें। सांसद ने कहा कि बीते 12 वर्षो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न विकास कार्य हुए है। जिसके चलते इंफ्रास्ट्रेक्चर व सामाजिक चरित्र के क्षेत्र में उत्थान हुआ है। भारत के पास बेहतर खनिज संसाधन, खाद्यान्न व बेहतरीन मौसम है। सांसद धर्मबीर सिंह ने राहुल गांधी के आर्थिक मंदी को लेकर उठाए गए सवाल पर कहा कि आज देश में राहुल गांधी को सुनना पसंद नहीं करते। वे जनता के मुद्दों पर बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रीय दलों में आज भागदौड़ लगी है तथा वे लाइन लगाकर भाजपा में अपना भविष्य देखते है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles