spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बिजली घरों को बाढ़ के पानी से बचाने की तैयारी:फतेहाबाद-सिरसा के 8 सब स्टेशनों की बनेंगी बाउंड्री वॉल; 3.94 करोड़ होंगे खर्च




दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने फतेहाबाद और सिरसा जिले के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थित 33 केवी बिजली घरों को सुरक्षित करने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम प्रबंधन इन सब स्टेशनों की बाउंड्री वॉल ऊंची करने, जलभराव रोकने और अन्य सुरक्षा कार्यों पर कुल 3 करोड़ 94 लाख रुपये खर्च करेगा, ताकि बाढ़ के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो। बता दें कि, दो साल पहले आई बाढ़ के दौरान कई बिजली घरों में पानी घुस गया था। इससे बिजली व्यवस्था लंबे समय तक प्रभावित रही थी और कर्मचारियों को भी जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ा था। उसी अनुभव को देखते हुए इस बार निगम ने मानसून से पहले सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने का फैसला लिया है। बाउंड्री वॉल ऊंची होंगी, जलभराव से मिलेगा बचाव निगम अधिकारियों के अनुसार, इन सब स्टेशनों पर बाउंड्री वॉल मजबूत और ऊंची की जाएगी, ताकि बाढ़ का पानी परिसर में प्रवेश न कर सके। इसके अलावा जल निकासी व्यवस्था भी सुधारी जाएगी। उद्देश्य यह है कि भारी बारिश या बाढ़ जैसी स्थिति में भी बिजली आपूर्ति सामान्य बनी रहे और ग्रामीण व शहरी उपभोक्ताओं को परेशानी न उठानी पड़े। सिरसा जिले में इन बिजली घरों पर होगा काम – फरवाई कलां 33 केवी सब स्टेशन : 84.73 लाख रुपए – अहमदपुर रोड सिरसा 33 केवी सब स्टेशन : 67.70 लाख रुपए – केलनिया गांव स्थित 33 केवी सब स्टेशन : 17.56 लाख रुपए – बनसुधार 33 केवी सब स्टेशन : 31.59 लाख रुपए – पंजुआना गांव स्थित 33 केवी सब स्टेशन : 84.58 लाख रुपए फतेहाबाद जिले में इन सब स्टेशनों को मिलेगा संरक्षण – गांव नहला स्थित 33 केवी सब स्टेशन : 59.12 लाख रुपए – गांव चंदड़ स्थित 33 केवी सब स्टेशन : 19.55 लाख रुपए – गांव दिगोह स्थित 33 केवी सब स्टेशन : 29.43 लाख रुपए मानसून से पहले पूरा होगा काम बिजली निगम ने संबंधित अधिकारियों को कार्य जल्द शुरू कर मानसून से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निगम का मानना है कि समय रहते सुरक्षा इंतजाम पूरे होने से बाढ़ के दौरान बिजली ढांचे को नुकसान से बचाया जा सकेगा और आपूर्ति व्यवस्था अधिक विश्वसनीय बनेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles