spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर में युवक की मौत का मामला:अंतिम बार साथ देखे गए दो साथी गिरफ्तार, हत्या की आशंका गहराई




अबोहर के स्थानीय बस स्टैंड के निकट पुराने नेहरू स्टेडियम में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना नंबर 1 की पुलिस ने मृतक के दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ये दोनों युवक अंतिम बार मृतक के साथ देखे गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि गत दिवस समीर पुत्र मदन लाल पुराने स्टेडियम में मृत पाया गया था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान, दो युवकों से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई, जिन्होंने स्वीकार किया कि घटना वाली रात वे मृतक के साथ थे और उनके बीच कुछ कहासुनी भी हुई थी। पुलिस जांच में जुटी इसी आधार पर पुलिस ने आर्य नगर गली नंबर 7 निवासी नीरज उर्फ गब्बर पुत्र मनमोहन और राजीव नगर निवासी रवि पुत्र बलवंत को मुकदमे में शामिल कर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि ये दोनों युवक आंशिक तौर पर नशे के आदी हैं। घटना वाली रात ये समीर के साथ ही थे। समीर की मौत में इनकी भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान थे, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। समीर दो बेटियों का पिता था और अनाज मंडी में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles