spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा:7 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद




मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। थाना बाघापुराना के प्रभारी जनक राज के नेतृत्व में सहायक थानेदार बिंदर पाल कौर ने गश्त के दौरान गुरदीप सिंह उर्फ दीपा और उसकी पत्नी मनदीप कौर उर्फ संदीप, निवासी समाध भाई को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 10 ग्राम हेरोइन मिली। इसी क्रम में, थाना स्मालसर के सहायक थानेदार राजेश कुमार ने पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान चमकौर सिंह उर्फ बतो, निवासी ठठ्ठी भाई को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 55 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार गुरविंदर सिंह ने गश्त के दौरान नानकजीत सिंह, निवासी गांव पत्तो हीरा सिंह को 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। वहीं, थाना कोट ईसे खां के अंतर्गत पुलिस चौकी दौलेवाला के प्रभारी जगमोहन सिंह ने गश्त के दौरान महावीर सिंह और राम सिंह, दोनों निवासी गांव खोसा कोटला को 38 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। एक अन्य कार्रवाई में, इसी थाने की पुलिस चौकी बलखंडी के प्रभारी सहायक थानेदार रमणदीप सिंह ने दयाल सिंह उर्फ भाडू, निवासी दौलेवाला को 24 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है और उन्हें पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles