spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में NRI पर साले ने करवाई फायरिंग:गोली बाजू को छूकर निकली, चाकूओं से भी हमला; प्रॉपर्टी विवाद में वारदात




पंचकूला के सेक्टर-4 में शनिवार को दिनदहाड़े एक कनाडा निवासी NRI पर उसके साले पर फायरिंग करवाने का आरोप है। हमले में घायल हुए व्यक्ति की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित के अनुसार, सेक्टर-4 स्थित एक बाइक मेकेनिक की दुकान पर मौजूद बलविंदर सिंह पर अचानक तीन युवकों ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर एक कार में सवार होकर आए थे, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई बताई जा रही है। हमला करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित बोला- गोली छू कर निकली प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि घटना के दौरान उन्हें फायरिंग जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है और अब तक गोली चलने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। हमले में घायल बलविंदर सिंह को उपचार के दौरान बताया उस पर गोली चलाई गई है, जो उसकी बाजू को छू कर निकल गई।। घटना के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया है। पीड़ित के अनुसार वारदात उसके साले ने करवाई है। सीसीटीवी खंगाल रहे, जांच जारी: SHO पंचकूला सेक्टर-5 थाना के SHO रुपेश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमला जरूर हुआ है, लेकिन गोली की घटना की पुष्टि अभी नहीं है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles