spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में बारिश से मकान की दीवार ढही:50 साल पुरानी इमारत, धमाके की आवाज सुन घरों से निकले लोग




फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ के आजाद नगर तिरखा कॉलोनी में बारिश के चलते शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक पुराना और जर्जर मकान का आगे का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मकान का हिस्सा सड़क की ओर गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। गिरते समय तेज आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास रहने वाले लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस समय मकान का हिस्सा गिरा, उस समय गली में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि वहां कोई राहगीर या वाहन होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। करीब 40 से 50 साल पुराना मकान स्थानीय लोगों के अनुसार यह मकान करीब 40 से 50 साल पुराना है। यह मकान दो भाइयों लेखराज और लक्कू का बताया जा रहा है। दोनों के बीच इस संपत्ति को लेकर काफी समय से कोर्ट में विवाद चल रहा है। कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण मकान वर्षों से बंद पड़ा हुआ था और इसमें कोई भी नहीं रह रहा था। लंबे समय तक देखरेख नहीं होने और मकान के काफी पुराना होने के कारण इसकी हालत लगातार खराब होती चली गई थी।
पड़ोसियों ने सुनी जोरदार आवाज कॉलोनी निवासी सुखबीर ने बताया कि शाम को अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले, तो देखा कि मकान का आगे का हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर चुका था। मकान का मलबा सड़क पर फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए रास्ता भी प्रभावित हुआ। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके का लिया जायजा बल्लभगढ़ शहर थाना इंचार्ज उमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles