spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में सरकारी नुमाइंदा बनकर घरों की बना रहा वीडियो:संदिग्ध व्यक्ति सरकारी ग्रांट दिलाने का करता दावा, सरपंच को नहीं सूचना




पठानकोट के धार ब्लॉक के गांव जलाहड़ में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। लोगों के मुताबिक उक्त व्यक्ति सरपंच को सूचना दिए बिना खुद को सरकार का नुमांइदा बताकर सरकारी ग्रांट दिलाने का आश्वासन देकर लोगों के घरों की वीडियो बना रहा है। जिससे लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की प्रशासन जांच करे। घर-घर जाकर दे रहा आश्वासन
ग्रामीणों के अनुसार, यह अज्ञात व्यक्ति पिछले कुछ समय से गांव में सक्रिय है। वह घर-घर जाकर लोगों से कहता है कि उनके मकान कच्चे हैं और उन्हें सरकार की ओर से मकान निर्माण के लिए ग्रांट दिलाई जाएगी।
ग्रांट का आश्वासन देने के बाद, वह घरों की वीडियो बनाता है और फिर वहां से चला जाता है। जब ग्रामीणों ने उससे उसकी पहचान और विभाग के बारे में पूछा, तो उसने खुद को सरकार द्वारा भेजा गया व्यक्ति बताया। सर्वे की सत्यता पर लोगों को शक
गांववासियों का कहना है कि उन्हें इस व्यक्ति के विभाग या किसी सरकारी योजना के तहत उसके सर्वे करने की सत्यता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस अनिश्चितता के कारण ग्रामीणों में भय और परेशानी है। सरपंच को भी नहीं जानकारी
इस संबंध में गांव के सरपंच राजिंदर से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें भी इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सरपंच ने उन लोगों से बात की जिनके घरों में यह व्यक्ति गया था, और उन्होंने भी घरों की वीडियो बनाने की बात की पुष्टि की।
सरपंच राजिंदर ने भी प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और गांव में घूमकर ग्रांट देने का दावा करने वाले इस व्यक्ति की पहचान उजागर करने की मांग की है।
वहीं, थाना प्रभारी धार कलां गुलशन ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अगर कोई इस संबंध में लिखित शिकायत देता है कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles