spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में दिनदहाड़े शोरूम पर फायरिंग का VIDEO:मालिक को फोन किया- देख लिया हमारा ट्रायल; यहां सेलिब्रिटी करते हैं शॉपिंग




जालंधर के BMS फैशन शोरूम में शुक्रवार को दिनदहाड़े फायरिंग की गई। 2 बाइक सवारों ने शोरूम पर गोलियां चलाई। गोलियां दुकान के शीशों में लगी हैं। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। एक दिन पहले शोरूम मालिक से 50 लाख रुपए फिरौती मांगी थी। फायरिंग के बाद आरोपियों ने मालिक को फोन किया और कहा कि देख लिया हमारा ट्रायल। इसकी CCTV फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो युवक चलती बाइक पर गोली चलाकर होशियारपुर रोड की तरफ फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक किशनपुरा की तरफ से आए। घटना दोपहर करीब 3:21 बजे की है। पंजाबी सिंगर प्रीत हरपाल और मशहूर यूट्यूबर व ब्लॉगर अरमान मलिक भी इसी स्टोर पर शॉपिंग करते हैं। शोरूम के मालिक जालंधर के संतोखपुरा के रहने वाले रोहित वर्मा और लक्ष्य वर्मा हैं। मौके पर एक खोल बरामद
घटनास्थल पर पहुंचे एडीसीपी ने कहा कि उन्हें दोपहर साढ़े 3 बजे कंट्रोल रूम पर किशनपुरा चौक स्थित बीएमएस शोरूम पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर दुकान मालिक से पूछताछ की जा रही है। मौके पर एक खोल बरामद कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे
थ्रेट कॉल को लेकर कहा कि दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। जालंधर नॉर्थ से पूर्व विधायक और भाजपा नेता केडी भंडारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने मालिकों से बातचीत की। इसके बाद कहा कि पंजाब सरकार नींद में है। पूरे प्रदेश में व्यापारी वर्ग डरा हुआ है। कभी किसी तो कभी किसी पर फायरिंग हो रही है। पंजाब में लॉ एंड आर्डर जैसी कोई चीज नहीं बची। एक दिन पहले 50 लाख रुपए फिरौती मांगी
रोहित के पिता और शो रूम मालिक सुभाष वर्मा ने बताया कि उनको गुरुवार को थ्रेट कॉल आई थी, जिसमें 50 लाख रुपए फिरौती मांगी गई थी। बड़े बेटे रोहित को कॉल कर कहा था कि पैसा नहीं दिया तो जान से मार देंगे। इसकी शिकायत रामा मंडी थानें में दी गई थी। इसके साथ पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत सौंपी गई थी। लेकिन इसके बाद भी फायरिंग हो गई। कॉल कर कहा- देख लिया हमारा ट्रायल
सुभाष ने बताया कि शुक्रवार को गोलीबारी के बाद भी फिरौती मांगने वालों का बेटे रोहित को कॉल आया। उन्होंने कहा कि देख लिया हमारा ट्रायल, जितने मर्जी पुलिस वाले और डीएसपी बुलाकर बैठा लो, हमें 50 लाख रुपए दो नहीं तो फिर से हमला करेंगे



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles