spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब BJP की दिल्ली में हाईकमान से आज बैठक:राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे और संगठन पर बनेगी स्ट्रेटजी; चुनावी तैयारियों पर भी रहेगा फोकस




पंजाब बीजेपी की आज शाम 6 बजे दिल्ली में अहम मीटिंग होगी। यह मीटिंग हाईकमान द्वारा बुलाई गई है। मीटिंग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय प्रधान नितिन नवीन की अगुवाई में होगी। मीटिंग में पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ और नव नियुक्त प्रधान केवल सिंह ढिल्लों मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय प्रधान नितिन नवीन के पंजाब दौरे को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 से 22 जून तक पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोल्डन टेंपल में भी नतमस्तक होंगे।
1. पंजाब बीजेपी को हाल ही में नया प्रधान मिला है। पार्टी ने पहली बार जट्ट सिख प्रधान बनाया है। हालांकि अभी तक नई कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक में इससे जुड़ी पूरी रणनीति तैयार की जाएगी। 2. बैठक का दूसरा अहम मुद्दा राष्ट्रीय प्रधान का 20 जून से प्रस्तावित पंजाब दौरा है। इस दौरान उनके कार्यक्रम, पंजाब में होने वाले आयोजन और किन-किन धार्मिक स्थलों पर वे जाएंगे, इस पर भी विस्तृत योजना बनाई जाएगी। 3. इसके अलावा राज्य के मौजूदा हालात को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा। क्योंकि अब चुनाव समय शेष आ रहा है। ऐसे में सरकार कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं है।

यह खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles