spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में दो मौतों से मातम:मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, डेयरी कर्मी छत से गिरा, गंभीर चोट लगने से टूटा दम




लुधियाना में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो घटनाओं ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। एक ओर मानसिक तनाव से परेशान एक प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं दूसरी ओर छत से गिरने के कारण एक डेयरी कर्मी की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। मजदूरी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान
थाना मेहरबान क्षेत्र में रहने वाले सिंघासन निषाद ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और लंबे समय से लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लगातार मजदूरी और आर्थिक परेशानियों के कारण वह मानसिक रूप से तनाव में रहने लगा था। इसी तनाव के चलते उसने घर में छत वाले पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, सास, ससुर और करीब ढाई साल के बेटे को छोड़ गया है। थाना मेहरबान की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक का शव एएसआई राधे श्याम ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। छत से गिरने से डेयरी कर्मी की मौत
वहीं थाना टिब्बा के अधीन आते इकबाल नगर गली नंबर-4 में बीती रात एक 55 वर्षीय व्यक्ति की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखविंदरपाल सिंह के रूप में हुई है एएसआई रविंदर कुमार ने बताया कि देर रात लोगों को चीखने की आवाज सुनाई दी। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सुखविंदरपाल सिंह गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सुखविंदरपाल सिंह पहली मंजिल की छत पर सो रहे थे। जिस स्थान पर वह मौजूद थे वहां आसपास कोई बनेरा नहीं था। संभव है कि नींद में चलते हुए उनका संतुलन बिगड़ गया हो और वह नीचे गिर गए हों। गिरने से लगी अंदरूनी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक डेयरी में काम करता था। उसके परिवार में दो बच्चे हैं। उसके दो भाइयों में से एक की पहले ही मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles